कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज तीन दिवसीय ‘सर्वोदय संकल्प शिविर’ का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में सभी 40 जिला पर्यवेक्षकों को गांधीगिरी की क्लास दी जाएगी। इस शिविर में सभी पर्यवेक्षकों को तमिलनाडु के रिटायर्ड DGP करुणा सागर ट्रेनिंग देंगे। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने किया। यहां गांधी जी से प्रेरित वर्धा से खास चरखा मंगाया गया है। इस शिविर के सफल आयोजन के बाद हर जिलों और प्रखंड में जाकर ऐसे ही ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सदाकत आश्रम लगी गांधीगिरी की क्लास प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि, ‘इस कार्यक्रम का आयोजन गांधी जी के विचारधारा को फिर से जिंदा करने के लिए किया गया है। जिस तरह से गांधी जी अपने सत्य-अहिंसा के विचारों से, बिना लाठी गोली और हथियार के देश को आजादी दिलाई। वही विचारधारा कांग्रेस के विचारधारा के साथ जुड़ी हुई है। पूरे देश में सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही है जो बापू के विचारधारा के साथ राजनीति कर रही है।
जमीन पर सो रहे हैं सभी जिला पर्यवेक्षक इस कार्यक्रम के लिए सदाकत आश्रम में ही सभी जिला पर्यवेक्षकों के रहने-खाने के इंतजाम किए गए हैं। सभी लोग सदाकत आश्रम में ही एक व्यवस्थित स्थान पर जमीन पर सो रहे हैं। सुबह-सुबह फ्रेश होने के बाद श्रमदान और प्रभात फेरी कराई जा रही है। सुबह में नाश्ते में पूड़ी, चने-आलू की सब्जी और जलेबी दी गई। वहीं, दोपहर लंच में चावल, दाल और दो तरह के सब्जी के साथ पापड़, अचार का इंतजाम किया गया है। इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने कमेटी का भी गठन किया था, जिसमें 9 लोगों का नाम शामिल था।
Source link