भीलवाड़ा के ट्रांसपोर्ट मार्केट में थिनर भरे ट्रक में लगी:फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने पहुंची, मौके पर मची अफरा-तफरी




भीलवाड़ा के ट्रांसपोर्ट मार्केट में आज एक थिनर से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई,थिनर के अत्यधिक जलनशील होने के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया,जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा- तफरी मच गई।लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग और बढ़ने लगी, सूचना मिलने पर एक के बाद एक फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास किए। थिनर के ड्रम से भरे ट्रक में लगी मामला शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र का है,यहां ट्रांसपोर्ट मार्केट में थिनर के ड्रम से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग तेजी से फैलने लगी,मौके पर मौजूद लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन थिनर के अत्यधिक ज्वलनशील होने के चलते आग बढ़ती गई।सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की एक के बाद एक करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को काबू पाने के प्रयास शुरू किए। एक किलोमीटर दूर से नजर आया धुंआ आग की लपटे और धुंआ इतना ज्यादा था कि करीब 1 किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था।आग लगने की घटना के बाद ट्रांसपोर्ट मार्केट और आसपास के व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग को अन्य गाड़ियों और दुकानों में फैलने से रोका। मौके पर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां पहुंची आग लगने से ट्रक और उसमें रखा सारा माल जलकर राख हो गया,जिसके चलते लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।प्रथम दृष्टया तेज गर्मी और थिनर का अत्यधिक ज्वलनशील होना आग लगने का कारण माना जा रहा है।फिलहाल मौके पर आग रुक रुक कर लग रही है और फायर ब्रिगेड द्वारा उसे उस पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *