भोजपुर में संदिग्ध हालत में एक किसान की मौत हो गई। पत्नी ने गांव के 2 लोगों पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान शिवलखन पासवान(42) के तौर पर हुई है। घटना पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव की है। पत्नी विजांती देवी ने बताया कि गांव के ही प्रकाश सिंह ने गुरुवार को फोन करके घर से बुलाया था। देर शाम तक नहीं लौटे। जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई। सास के साथ प्रकाश के घर पर गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कहा कि आप जाइए, आपके पति घर लौट आएंगे। उन्हें मारकर पेड़ पर लटका दिया गया। साजिश में गांव के जैन मुशहर भी शामिल है। शुक्रवार को शव गांव के बधार स्थित शीशम के पेड़ से लटका हुआ मिला था। घर से 200 मीटर दूर मिला शव मृतक के भतीजे विशाल कुमार ने बताया कि गेहूं के खेत में कटनी करने के लिए गए थे। जहां पर मोबाइल पर किसी का कॉल आया। जिसके बाद वह बाजार चले गए। बैंक से पैसा निकाला और घर आकर पांच हजार रुपए अपनी पत्नी को दिया। उसके बाद बिना कुछ कहे घर से बाहर चले गए। इसके बाद नहीं लौटे। खोजबीन के दौरान घर से दो सौ मीटर दूर पेड़ से लटका हुआ शव मिला। गले में गमछा लगा था। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। मृतक तीन भाई और एक बहन में तीसरे स्थान पर था। परिवार में मां कबूतरो देवी, पत्नी विजांती देवी, दो पुत्र विषरंजन कुमार, हरिश्चंद्र कुमार और दो पुत्री सूर्यकांत देवी, बेबी कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link