रोपड़ में बुजुर्ग महिला पर कुत्ते का हमला:टांग का मांस नोचा, PGI चंडीगढ़ रेफर; लोग बोले- प्रशासन ठोस कदम नहीं उठा रहा




रोपड़ में बेसहारा कुत्तों के बढ़ते आतंक के बीच एक 70 वर्षीय महिला पर कुत्ते ने हमला कर दिया। यह घटना राम मंदिर के पास हुई, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। कुत्ते ने महिला की टांग का मांस नोच लिया। हमले के बाद घायल महिला को तत्काल सिविल अस्पताल रोपड़ ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय निवासियों ने शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की है। प्रशासन पर ठोस कदम नहीं उठाने का आरोप उनका आरोप है कि प्रशासन और सरकार इस समस्या को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए बेसहारा कुत्तों के लिए जल्द से जल्द आश्रय गृह बनाए जाएं। निवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायतें करने के बावजूद इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल रहा है, जिससे आम जनता में भय का माहौल है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो वे विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *