अल्बर्ट हॉल में गूंजेंगी सुरों की लहरियां:राजस्थान पुलिस बैंड की विशेष प्रस्तुति आज, कई मार्गों पर ट्रैफिक बदलाव लागू




राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित त्रि-दिवसीय समारोह के तहत मंगलवार शाम अल्बर्ट हॉल परिसर में भव्य बैंड वादन कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम शाम 7:00 बजे से 8:15 बजे तक चलेगा। शाम को आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस बैंड की लाइव प्रस्तुति, पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों का प्रदर्शन, देशभक्ति और जोश से भरपूर धुनें खास आकर्षण रहेगी। कार्यक्रम आमजन के लिए खुला रहेगा। क्या रहेगा खास पुलिस बैंड के कलाकार पारंपरिक ड्रेस में पाइप और ब्रास वाद्ययंत्रों के साथ प्रस्तुति देंगे। “सारे जहां से अच्छा” सहित कई लोकप्रिय देशभक्ति धुनें बजाई जाएंगी, जो दर्शकों में उत्साह भर देंगी। जनता और सैलानियों के लिए आकर्षण रोशनी से सजे अल्बर्ट हॉल परिसर में यह कार्यक्रम स्थानीय नागरिकों और विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। आयोजन का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर आयोजित हो रहे हैं इस कार्यक्रम को लेकर राजस्थान पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है । डायवर्जन जे.एल.एन. मार्ग से आने वाला ट्रैफिक आरोग्य पथ से डायवर्ट आवश्यकता पर त्रिमूर्ति सर्किल से वैकल्पिक रूट प्रवेश प्रतिबंध एम.डी. रोड से रामनिवास बाग में प्रवेश बंद एम.जी.डी. गेट से भी वाहनों की एंट्री निषेध पार्किंग व्यवस्था वीआईपी पार्किंग: मसाला चौक आमजन पार्किंग: रामनिवास बाग के निर्धारित स्थल कई मार्गों पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित एम.डी. रोड व आरोग्य पथ को जरूरत अनुसार वन-वे किया जा सकता है पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कार्यक्रम के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था में सहयोग दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *