गहलोत बोले-कन्हैयालाल हत्याकांड स्पेशल कोर्ट क्यों नहीं बनाया:हत्यारे भाजपा कार्यकर्ता थे, इसलिए सजा नहीं होने दे रही भाजपा




दयपुर के कन्हैयालाल टेलर हत्याकांड को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। गहलोत ने सवाल किया कि राज्य की भाजपा सरकार ने अभी तक इस मामले की सुनवाई के लिए विशेष अदालत का गठन क्यों नहीं किया है। गहलोत ने आज शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कन्हैयालाल के बेटे यश के पोस्ट को टैग करते हुए यह सवाल उठाया। यश ने 31 मार्च को एक पोस्ट में अमित शाह के उस बयान को याद दिलाया था, जिसमें उन्होंने राजस्थान सरकार से विशेष अदालत बनाने की मांग की थी। गहलोत ने ‘एक्स’ पर लिखा- यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि उदयपुर में दिवंगत कन्हैयालाल के परिवार को न्याय पाने के लिए भाजपा सरकार से गुहार लगानी पड़ रही है। गृहमंत्री अमित शाह ने विधानसभा चुनावों के दौरान यह भ्रम फैलाया था कि राजस्थान सरकार ने विशेष अदालत का गठन नहीं किया है, जबकि यह मामला शुरू से ही एनआईए के अधीन है और एनआईए की विशेष अदालत में ही इसकी सुनवाई चल रही है सरकार बने सवा दो साल हो चुके हैं गहलोत ने अमित शाह को संबोधित करते हुए लिखा- भाजपा की राजस्थान में सरकार बने सवा दो साल हो चुके हैं। आपकी सरकार ने अभी तक इस मामले में वह विशेष अदालत क्यों नहीं बनाई है, जिसका आरोप आप कांग्रेस सरकार पर लगा रहे थे? गहलोत ने लिखा- भाजपा ने इस मामले पर केवल राजनीति की है। अगर भाजपा सरकार चाहती तो इस मुकदमे की ‘डे-टू-डे’ हियरिंग (रोजाना सुनवाई) करवाती और अभी तक दोषियों को सजा हो जाती, परन्तु अभी तक भाजपा सरकार की एनआईए 160 गवाहों में से 40 गवाहों की गवाही तक नहीं करवा सकी है। कन्हैयालाल के दोनों हत्यारे भाजपा के कार्यकर्ता थे, इसलिए भाजपा इनको सजा नहीं होने दे रही है। एक तरफ पूरे देश में सांप्रदायिकता का माहौल बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा इतने संगीन मामले में अपराधियों को अभी तक सजा दिलाने में विफल रही है। बेटे यश ने एक्स पर वीडियो पोस्ट किया 31 मार्च को कन्हैयालाल के बेटे यश तेली ने एक पोस्ट की, जिसमें वीडियो भी था। यश ने लिखा- गृहमंत्री अमित शाह के कहे अनुसार तो विशेष अदालत बनाने का काम राजस्थान सरकार का है। मेरी सरकार से विनती है कि पिताजी कन्हैयालाल के केस में विशेष अदालत बनाए ताकि उन आतंकवादियों, जिन्होंने वीडियो बनाकर कबूला है कि कन्हैयालाल साहू का मर्डर हमने ही किया है,उनको फांसी की सजा मिल सके। मेरे पिताजी की अस्थियों का गंगा माता के प्रवाह में विसर्जन हो सके। उन्होंने सरकार और मंत्रालय को भी टैग किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *