पंजाब कांग्रेस के नेता के बेटे ने सुसाइड किया:खुद को गोली मारी, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- मेरे साथ धोखा हुआ




बठिंडा के मौड़ मंडी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके कांग्रेसी नेता सुखराज नत्त के बेटे दविंदर नत्त ने आत्महत्या कर ली। सुखराज ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी। उन्होंने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाया। जिसमें मोहाली के बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए। सुखराज ने कहा कि बिल्डर ने मुझसे करोड़ों रुपए लिए थे और वह इसी वजह से परेशान थे। मैं अपना पहला और आखिरी वीडियो बना रहा हूं। मेरे साथ धोखा हुआ। मेरे परिवार को इंसाफ दिलाना। इसके बाद उसने अपनी 30 बोर की पिस्टल से खुद को गोली मार ली। दविंदर नत्त एडवोकेट थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बता दें सुखराज नत्त का भी निधन हो चुका है। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *