मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने “ज्ञान भारतम् मिशन” के प्रभावी क्रियान्वयन और सुव्यवस्थित संचालन के लिए एक जिला स्तरीय समिति का गठन किया है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य पाण्डुलिपियों का संरक्षण एवं डिजिटलीकरण करना तथा उनमें समाहित भारतीय ज्ञान परम्परा को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना है। यह समिति कला एवं संस्कृति विभाग, संग्रहालय निदेशालय के सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों और जिलाधिकारी आनंद शर्मा के आदेशों के आलोक में गठित की गई है। “ज्ञान भारतम् मिशन” भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है। गठित समिति में उप विकास आयुक्त को नोडल पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष नामित किया गया है। इसके सदस्यों में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहायक संग्रहाध्यक्ष और जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी शामिल हैं। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को सदस्य-सचिव के रूप में नामित किया गया है। यह जिला स्तरीय समिति जिले में उपलब्ध पाण्डुलिपियों की पहचान, सूचीकरण और संरक्षण की व्यवस्था करेगी। साथ ही, पाण्डुलिपियों के डिजिटलीकरण कार्य की रूपरेखा तैयार कर उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी। समिति संबंधित विभागों/संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित करेगी, समय-समय पर प्रगति की समीक्षा कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मिशन के उद्देश्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगी।
Source link