दौसा कोतवाली थाना पुलिस ने रोडवेज बस में लूट की वारदात में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। मामला 23 जुलाई 2001 का है, जब जयपुर से अलीगढ़ जा रही रोडवेज बस में सवार बदमाशों ने ड्राइवर को तमंचा दिखाकर बस को हाईवे से हटाकर सुनसान रास्ते पर ले गए और यात्रियों व परिचालक से नगदी व जेवरात लूट लिए थे। इस दौरान बस में करीब 33 यात्री सवार थे। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और कोर्ट द्वारा उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। थाना इंचार्ज भगवान सहाय व साइबर सेल प्रभारी प्रेमनारायण के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी सहायता व मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी गंभीर सिंह यादव को यूपी के बुलंदशहर जिले के सराय घासी से डिटेन कर गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल यशपाल और कुम्हेर सिंह की अहम भूमिका रही।
Source link