डूंगरपुर रेलवे स्टेशन पर मिला 10 साल का बच्चा:असारवा-आगरा ट्रेन से उतरा, चाइल्डलाइन परिजनों की तलाश में जुटी
डूंगरपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर शाम एक 10 वर्षीय बालक मिला। यह बच्चा असारवा से आगरा जाने वाली ट्रेन से उतरा था। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने उसे अपनी निगरानी में लेकर चाइल्डलाइन को सौंप दिया। बच्चे को अब किशोर गृह में आश्रय दिया गया है। सीडब्ल्यूसी के बेंच मजिस्ट्रेट भावेश कुमार जैन ने…