फाजिल्का में आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहुंचे थे। जहां स्थानीय अनाज मंडी में रैली के दौरान सीएम ने लोगों को संबोधित किया। उधर, रैली में पहुंचने के लिए सरकारी रोडवेज बसों पर सवार होकर आए लोग अनाज मंडी में तो पहुंचे लेकिन सड़कों पर खड़ी बसों को लेकर एक पुलिस कर्मचारी द्वारा न सिर्फ बसों की फोटो की जा रही थी। बल्कि रोडवेज कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए उक्त पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है। बसों में आए लोगों को उतार बसें पार्किंग में लगाई पंजाब रोडवेज कंट्रेक्ट वर्कर यूनियन के प्रधान रविंदर सिंह रिंकू ने बताया कि अनाज मंडी ही पार्किंग बनाई गई थी जहां सरकारी बसों में आए लोगों को उतार बसें पार्किंग में लगाई गई थी कि मुक्तसर डिपो की बसों की पार्किंग को लेकर पुलिस कर्मचारी हंस राज ने उनसे दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया और बसों की फोटोज करने लगे। हालांकि जब कर्मचारियों ने उन्हें ऐसा करने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें उक्त पुलिस कर्मचारी ने चलान करने की धमकी दी लेकिन रोडवेज कर्मचारी एकत्र हुए जिन्होंने पुलिस के इस रवैये के खिलाफ रोष जाहिर किया। पुलिस की शिकायत की हालांकि मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए, जिन्हें उनके द्वारा उक्त पुलिस कर्मी के खिलाफ शिकायत दी गई कि बेवजह रोडवेज कर्मचारियों को ह्रास किया जा रहा है । जबकि वह सीएम की रैली ने आने वाले लोगों को लेकर पहुंचे है। मौके का वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। अब बताया जा रहा है फाजिल्का पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने इस मामले पर एक्शन लेते हुए । दुर्व्यवहार करने के आरोप में उक्त पुलिस कर्मी हंस राज को सस्पेंड कर दिया है । और पुलिस लाइन में हाजिर होने के आदेश दिए है।
Source link