Patna BPSC Exam Cheating | Woman Biometric Staff, Candidate Arrested



गिरफ्तार अभ्यर्थी रौशन कुमार।

पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस दौरान एक महिला बायोमेट्रिक कर्मी और एक अभ्यर्थी को पकड़कर गिरफ्तार किया गया है।

.

गिरफ्तार महिला कर्मी की पहचान वैशाली निवासी अंशुप्रिया, जबकि अभ्यर्थी की पहचान नालंदा के रौशन कुमार के रूप में हुई है।

एएन कॉलेज सेंटर पर पकड़ा गया मामला

घटना एएन कॉलेज पटना स्थित परीक्षा केंद्र की है। इस मामले में सेंटर सुपरीटेंडेंट शैलेश कुमार सिंह की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। उनके आवेदन के मुताबिक, 23 अप्रैल को AN कॉलेज स्थित परीक्षा भवन के हॉल नम्बर 4, सीट नम्बर 59 पर रोशन कुमार नाम का परीक्षार्थी बैठा था, जिसका रोल नंबर 217939 है।

वीक्षक को हुआ शक, तलाशी में खुलासा

परीक्षा के दौरान वीक्षक को अभ्यर्थी की गतिविधि संदिग्ध लगी। तलाशी लेने पर उसके पास से ‘G’ सीरीज प्रश्न पत्र के उत्तर के चिट बरामद हुए। तलाशी के दौरान रोशन कुमार के पास से G सीरीज प्रश्न पत्र के उत्तर के पुर्जे मिले। वीक्षक प्रमोद कुमार और राजेश्वरी प्रसाद सिंह की ओर से बताया गया कि उत्तर के पुर्जे बायोमेट्रिक मशीन की महिला कर्मी अंशु प्रिया ने उपलब्ध कराया गया था।

कई दस्तावेज बरामद, लिंक खंगाल रही पुलिस

अभ्यर्थी के पास से चिट के पुर्जे, OMR शीट, प्रवेश पत्र, आईडी कार्ड और आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर इस पूरे मामले के नेटवर्क की जांच कर रही है।

पुलिस बोली- रंगे हाथ पकड़ा गया अभ्यर्थी

श्री कृष्णा पुरी के थानेदार जितेंद्र राणा ने बताया कि, ‘सेंटर सुपरिंटेंडेंट के आवेदन के आधार पर कार्रवाई हुई है। कल सेंटर पर चिट करते एक अभ्यर्थी पकड़ा गया था। अपनी कॉपी के नीचे उत्तर के पुर्जे रखकर लिख रहा था। इसी दौरान वह पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि, ‘एक महिला बायोमेट्रिक मशीन की कमी के द्वारा उसे चिट के पुर्जे उपलब्ध कराया गया था। पुर्जा देते भी विक्षक ने देख लिया था। दोनों को अरेस्ट करके पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *