RCDF Saral Ghee Price Hike



अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण बढ़ी गैस की किल्लत के चलते वैसे ही रोजमर्रा की कई वस्तुएं महंगी हो गई। इस बीच राजस्थान में सरकार ने घी के दाम बढ़ाकर जनता पर और आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है। राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन लि. (RCDF) ने आज देर शाम एक आदेश जार

.

नई रेट लिस्ट के मुताबिक अब सरस का एक लीटर घी (सामान्य) का पैकिट 551 रुपए के बजाए 571 रुपए में मिलेगा। जबकि एक लीटर गाय का घी 570 रुपए के बजाए 590 रुपए में मिलेगा।

इसी तरह 5 लीटर ​का टिन पैक 2740 रुपए में मिलता था, वह बढ़कर अब 2840 रुपए में मिलेगा। जबकि 15 किलोग्राम का टिन पैक जो पहले 9345 रुपए में मिलता था, वह बढ़कर अब 9495 रुपए में मिलेगा।

साल में दूसरी बार बढ़ोतरी

सरस के घी के दामों में इस साल में ये दूसरी बार बढ़ोतरी की है। इससे पहले आरसीडीएफ प्रबंधन में 2 जनवरी को घी के दामों में 20 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की थी। हालांकि उस समय से दरें केवल 15 किलोग्राम टिन पैक पर ही बढ़ाए थे, जबकि अन्य दूसरी पैकिंग वाले घी के दामों में कोई बदलाव नहीं किया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *