TNB स्टेडियम में प्रस्तावित क्रिकेट समर कैंप पर विवाद:कॉलेज प्रशासन ने जताई आपत्ति, कहा- आयोजन से पहले परमिशन नहीं ली गई




भागलपुर के टीएनबी कॉलेज स्टेडियम में आज(18 अप्रैल 2026) से प्रस्तावित निशुल्क क्रिकेट समर कैंप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कॉलेज प्रशासन ने बिना अनुमति कैंप आयोजित किए जाने पर आपत्ति जताते हुए इसे रोकने की बात कही है। प्राचार्य प्रो. दीपो महतो ने कहा कि कॉलेज परिसर और स्टेडियम का इस्तेमाल किसी भी बाहरी आयोजन के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनुमति लेने के बाद ही किया जा सकता है। समर कैंप के आयोजन की कोई औपचारिक जानकारी कॉलेज प्रशासन या खेल विभाग को नहीं दी गई है। उन्हें इस कैंप के बारे में अन्य लोगों से सूचना मिली, जिसके बाद मामला संज्ञान में आया। बिना लिखित अनुमति कॉलेज के संसाधनों का उपयोग करना नियमों का उल्लंघन है। इस तरह का आयोजन किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। ऐसे में प्रस्तावित कैंप को फिलहाल अनुमति नहीं दी जाएगी। आयोजन से पहले परमिशन लेना जरूरी कॉलेज प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि संस्थान की संपत्ति और मैदान का उपयोग केवल अधिकृत कार्यक्रमों के लिए ही किया जा सकता है। ताकि सुरक्षा, अनुशासन और जिम्मेदारी सुनिश्चित की जा सके। इस प्रकार के आयोजनों के लिए पहले आवेदन देकर अनुमति लेना अनिवार्य है। दूसरी ओर कैंप के आयोजक मनीष कुमार ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने मौखिक रूप से प्राचार्य को कैंप की सूचना भेजी थी। कॉलेज के कुछ लोगों ने कहा था कि यह कैंप निशुल्क है, इसलिए औपचारिक आवेदन की आवश्यकता नहीं है। अब प्राचार्य से मिलकर औपचारिक अनुमति लेने की कोशिश करेंगे, ताकि कैंप का आयोजन सुचारू रूप से किया जा सके। संघ को कोई जानकारी नहीं दी गई जिला क्रिकेट संघ ने भी खुद को इस आयोजन से अलग बताया है। उपाध्यक्ष सुबीर मुखर्जी ने कहा कि यह कैंप संघ से संबद्ध नहीं है और न ही इसके आयोजन की कोई जानकारी उन्हें दी गई है। संघ की ओर से इस तरह के किसी कार्यक्रम का समर्थन या सहभागिता नहीं है। फिलहाल इस मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। अगर आयोजकों को कॉलेज प्रशासन से अनुमति मिलती है, तभी कैंप का आयोजन संभव हो पाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *