अंबाला पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न और मारपीट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष उसे गाड़ी और नकदी के लिए प्रताड़ित करता था, साथ ही ससुर द्वारा उसके साथ अश्लील हरकतें भी की गईं। शादी के कुछ दिन बाद प्रताड़ना
नारायणगढ़ के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी शादी 23 जनवरी 2022 को लुधियाना निवासी संदीप कुमार के साथ हुई थी। उसकी मां ने शादी में करीब 15 लाख रुपए खर्च किए थे, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद पति संदीप, ससुर और सास ने उसे कम दहेज के लिए ताने देने शुरू कर दिए। जबरन गर्भपात की पीड़ा
विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति दुबई चला गया, तो पीछे से उसका ससुर उस पर मालिश करने का दबाव बनाता था और अश्लील हरकतें करता था। मना करने पर उसे खाना तक नहीं दिया जाता था। इतना ही नहीं, पीड़िता ने आरोप लगाया कि 2024 में जब वह गर्भवती थी, तो ससुराल वालों के जुल्मों के कारण उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद जब उसने एक बेटी को जन्म दिया, तो ससुराल पक्ष की क्रूरता और बढ़ गई। 5 लाख और कार की मांग, जान से मारने की धमकी
विवाहिता ने बताया कि उसका पति अक्सर उसे तलाक देने की धमकी देता था। ससुराल वालों ने उसे एक साल तक अपनी मां से मिलने नहीं दिया। उससे लगातार 5 लाख रुपए और कार की मांग की जा रही थी। शिकायत के अनुसार, उसे धमकी दी गई कि यदि उसने किसी को कुछ बताया, तो उसे गुंडों से गोली मरवा दी जाएगी। पुलिस ने केस दर्ज किया
नारायणगढ़ महिला थाना पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच की। जांच अधिकारी (ASI) पूजा देवी की रिपोर्ट और पुलिस अधीक्षक (SP) अंबाला से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने पति व सास-ससुर पर कानूनी शिकंजा कस दिया है।
जांच के दौरान जेठ और जेठानी के खिलाफ ठोस सबूत नहीं मिले, इसलिए फिलहाल पति, सास और ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में आगे की तफ्तीश कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी संभव है।
Source link