अमृतसर में बारिश के साथ ओलावृष्टि:गेहूं की खड़ी फसल को पहुंचा नुकसान, किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें

[ad_1]


अमृतसर में बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं की तैयार खड़ी फसल को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस कारण किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि फसल के दाने काले पड़ गए हैं और पैदावार में भी गिरावट आई है। मौसम बदलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। किसानों का कहना है कि लगातार बदलते मौसम के कारण खेती करना दिन-ब-दिन चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। वर्तमान में, किसान बेहतर हालात की उम्मीद कर रहे हैं और प्रार्थना कर रहे हैं कि आने वाले समय में मौसम अनुकूल हो। बारिश ने बची फसल भी खराब कर दी
गांव रियाड के निवासी किसान इकबाल सिंह ने बताया कि पहले गर्मी और मौसम की मार झेलनी पड़ी थी। फिर पिछले साल बाढ़ ने सब बर्बाद कर दिया। अब अचानक हुई बारिश ने बची फसल भी खराब कर दी है। उन्होंने बताया कि गेहूं के दाने काले पड़ गए हैं और अब फसल से कोई उम्मीद नहीं है। ठेके पर ली गई जमीन की फसल बर्बाद
वहीं, किसान सतनाम सिंह ने कहा कि उनकी ठेके पर ली गई जमीन की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। उन्होंने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले महंगाई की मार थी। अब फसल भी खराब हो गई है, जिससे हमारी आर्थिक स्थिति और भी बिगड़ गई है। मुश्किल से 5 से 7 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन निकल रहा
किसानों के अनुसार, जहां सामान्य तौर पर अच्छी पैदावार होती थी, वहां अब मुश्किल से 5 से 7 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन ही निकल रहा है। इस स्थिति में किसानों के लिए फसल की लागत निकालना भी कठिन हो गया है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि उनके नुकसान का सही आकलन किया जाए और उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें। शनिवार को भी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना
बता दें कि, पंजाब के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई। अभी भी आसमान में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में शुक्रवार और शनिवार को बारिश, तेज हवाएं और ओले गिरने की संभावना है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *