हनुमानगढ़ में खेतों में बने कमरों और मोटरों पर लगी केबल चुराने वाला गिरोह सक्रिय है। अब चोरों ने सरकारी दफ्तर को भी निशाना बनाया है। टाउन थाना क्षेत्र स्थित कृषि विभाग के फार्म से बिजली के तार चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा, टिब्बी क्षेत्र में खेत के कमरे में भी सेंध लगाई गई है। कृषि शस्य एटीसी के उपनिदेशक शीशराम ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय परिसर में स्थित डिग्गी से वाटर पंप तक जाने वाली तार चोर चुराकर ले गए।
चोरों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए 9 बिजली के पोल गिरा दिए और बड़ी मात्रा में तार काटकर चोरी की। पुलिस ने उपनिदेशक की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेत में बने कमरे में भी चोरी
उधर, टिब्बी थाना क्षेत्र के सिलवाला खुर्द की रोही स्थित चक 8 जीजीआर में एक खेत में बने कमरे में भी चोरी हुई।
अमित चौधरी निवासी टिब्बी ने इस संबंध में थाना में केस दर्ज करवाया है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात लोग खेत में बने कमरे से सामान चोरी कर ले गए। पुलिस दोनों मामलों में छानबीन कर रही है।
Source link