गोरखपुर के आलोक निषाद का अंडर-17 टीम में चयन:थाईलैंड के मैत्री मैच में प्रथम गोलकीपर के रूप में खेलेंगे




गोरखपुर के आलोक निषाद का चयन अंडर-17 भारतीय फुटबॉल टीम में हुआ है। वह थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैत्रीपूर्ण फुटबॉल प्रदर्शनी मैच में प्रथम गोलकीपर के रूप में खेलेंगे। यह प्रतियोगिता ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और मेजबान थाईलैंड की टीमें भी भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भारत और यूएई के बीच खेला जाएगा, जिसमें आलोक निषाद भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। आलोक निषाद गोरखपुर के निवासी हैं। उनके पिता मनोज निषाद नगर निगम में कार्यरत हैं, जबकि मां अनीता देवी गृहिणी हैं। आलोक को फुटबॉल में आगे बढ़ने के लिए उनके चाचा धर्मेंद्र निषाद ने प्रेरित किया और लगातार सहयोग प्रदान किया। आलोक के चयन पर गोरखपुर फुटबॉल संघ और स्थानीय खेल जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संघ के संरक्षक कैप्टन राधेश्याम सिंह, उपाध्यक्ष डेविड सीरिल व उपेंद्र मणि त्रिपाठी, एमपी इंटर कॉलेज के क्रीड़ा अधीक्षक अभय सिंह, आनंद सिंह, एनपी गौड़, सचिव हमजा खान, शैलेंद्र सिंह, शरद मल, लालजी निषाद और फुटबॉल प्रशिक्षक संतोष कुमार सिंह ने उन्हें बधाई दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *