तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला:मुजफ्फरपुर सड़क हादसे में एक की मौत, दो लोग घायल; टक्कर के बाद पलटा ट्रक




मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान वैशाली के फतेपुर थाना क्षेत्र स्थित नासिरचक गांव निवासी मामून असगर (पिता मो. मुस्तकीन) के रूप में हुई है। दो घायलों का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच (श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) भेज दिया। वहीं, दोनों घायलों को आनन-फानन में पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा ट्रक की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और ट्रक चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *