बैसाखी और खालसा साजना दिवस के पावन अवसर पर पाकिस्तान के ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए गया सिख श्रद्धालुओं का जत्था आज अटारी-वाघा सीमा के रास्ते भारत लौट रहा है। यह जत्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी यानी एसजीपीसी के नेतृत्व में पाकिस्तान गया था, जिसमें पंजाब के विभिन्न जिलों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे। 10 अप्रैल को रवाना, 19 को वापसी बताया जा रहा है कि यह जत्था 10 अप्रैल को भारत से रवाना हुआ था और आज 19 अप्रैल को अपनी यात्रा पूरी कर वापस लौट रहा है। गौरतलब है कि पहले इस जत्थे का कार्यक्रम 12 अप्रैल को रवाना होकर 21 अप्रैल को वापस लौटने का तय किया गया था, लेकिन बाद में इसमें बदलाव किया गया।
Source link