बाड़मेर में चली गर्म हवाएं, सड़कों पर पसरा सन्नाटा:दिन का तापमान स्थिर, CMHO ने जारी की एडवाइजरी




बाड़मेर में रविवार को तेज गर्मी ने लोगों के हाल बेहाल कर दिए। दिनभर तपती धूप व गर्म हवाओं से बचने के लिए लोग जतन करते नजर आए। हालांकि बीते कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। लेकिन गर्मी का असर बरकरार है। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री से पार चल रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 घंटों में 2 डिग्री गिरकर 25.4 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आगामी तीन से चार दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। इधर हेल्थ विभाग ने भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। लू और हीटवेब से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। रविवार को सुबह से ही सूरज की तपिश तेज हो गई थी और जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्मी का असर और अधिक बढ़ता गया। दोपहर के समय सड़कों व बाजारों में सन्नाटा छा गया। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकलते नजर आए। जो लोग बाहर निकले, वे पूरी तरह से गर्मी से बचाव के उपाय करते दिखाई दिए। कई लोग सिर पर कपड़ा बांधकर और मुंह ढककर निकल रहे थे, वहीं महिलाएं और पुरुष अपने बच्चों को शॉल या कपड़े से ढककर रखते नजर आए, ताकि उन्हें लू से बचाया जा सके। गर्मी के कारण बाजारों में भी रौनक कम रही। आम दिनों की तुलना में कारोबार भी प्रभावित हुआ। गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों, शिकंजी, जूस और आइसक्रीम का सहारा लेते नजर आए। दोपहर 12 से 4 अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकले सीएमएचओ डॉ. विष्णुराम विश्नोई ने बताया- लू के प्रमुख लक्षणों में अत्यधिक प्यास, शरीर का तापमान बढ़ना, चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, कमजोरी एवं बेहोशी शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सावधानी बरतना आवश्यक है। एडवाइजरी के अनुसार आमजन दोपहर 12 से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। बाहर जाते समय सिर को ढककर रखें, हल्के रंग के ढीले व सूती कपड़े पहनें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। ओआरएस, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करने की सलाह दी गई है। बच्चों, बुजुर्गों एवं गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। 3 दिन स्थिर रहेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान तीन दिन तक 41 से 43 डिग्री के बीच रहेगा। दिन में लू चलने के साथ ही गर्मी चरम पर रहेगी। आगामी तीन ​से चार दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *