कन्नौज में युवक ने फांसी लगाने का प्रयास किया, VIDEO:मौके पर परिजनों में चीख-पुकार मची; पुलिस ने तत्काल सीपीआर दिया




ठठिया थाना क्षेत्र के कुढिना गांव में शनिवार देर शाम एक युवक ने कमरे में खुद को बंद कर साड़ी के सहारे फांसी लगाने का प्रयास किया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर पीआरबी संख्या 8720 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बचाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। युवक की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। अब जानिए पूरा मामला… जानकारी के अनुसार, कन्हैया पुत्र पप्पू सक्सेना ने अपने घर के अंदर एक कमरे की कुंडी बंद कर ली थी। जब परिजनों ने उसे फांसी पर लटका देखा तो उनमें चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। युवक को फंदे से उतारकर सीपीआर दिया गया पुलिसकर्मियों ने युवक को फंदे से उतारा और उसे तत्काल सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया। इसके बाद उसे तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। युवक की हालत स्थर है आत्महत्या के प्रयास के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *