सिंघाना में 9 अवैध कनेक्शन पकड़े, लगाया जुर्माना:जलदाय विभाग ने पेनल्टी नोटिए किए जारी




डीडवाना के सिंघाना गांव में जलदाय विभाग (नहरी परियोजना) ने अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। ग्रीष्म ऋतु और नहरबंदी को देखते हुए पेयजल की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया। सहायक अभियंता राजपाल सिंह शेखावत के नेतृत्व में शुक्रवार को एक टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 9 व्यक्तियों को अवैध कनेक्शन और बूस्टर का उपयोग करते हुए पाया गया, जिनके खिलाफ विभाग ने पेनल्टी नोटिस जारी किए हैं। नहरी परियोजना के अधिशाषी अभियंता अजीत सिंह ने बताया कि पेयजल की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने के लिए अवैध कनेक्शनों और बूस्टर के उपयोग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अजीत सिंह ने आमजन से अपील की है कि वे अवैध कनेक्शन लेने से बचें और विभाग का सहयोग करें। इससे सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *