MDS यूनिवर्सिटी-बीएड, एमएड स्टूडेन्ट्स भरे एग्जाम फार्म:डबल लेटफीस से कल लास्ट डेट: ऑनलाइन ही करना होगा आवेदन




महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा-2026 के बीएड व एमएड विषयों के लिए स्टूडेन्ट्स परीक्षा शुल्क के बराबर विलम्ब के साथ कल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विद्यार्थी वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिंग से किया जा सकता है। विद्यार्थी ई मित्र कियोस्क के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीएड पार्ट प्रथम व द्वितीय (आरआईई व अन्य), बीएड स्पेशल (एमआरं) पार्ट प्रथम व द्वितीय, बीएड स्पेशल (एचआई) पार्ट प्रथम व द्वितीय, बीएड स्पेशल (छह) पार्ट प्रथम व द्वितीय, एमएड पार्ट प्रथम व द्वितीय आरआईई व अन्य, बीए बीएड प्रथम, द्वितीय व तृतीय (आरआईई के अलावा), बीए बीएड पार्ट चार (आरआईई व अन्य), बीएससी बीएड प्रथम, द्वितीय व तृतीय (आरआईई के अलावा), बीएससी बीएड पार्ट चार (आरआईई व अन्य), बीपीएड पार्ट तृतीय, एलएलएम पार्ट प्रथम व द्वितीय, पीजी डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल सेफ्टी हेल्थ एंड एनवायरमेंट, सर्टिफिकेट कोर्स इन बर्डिंग के विद्यार्थी परीक्षा शुल्क के बराबर विलम्ब शुल्क के साथ 20 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा सम्बन्धी जानकारी के लिए वेबसाईट mdsuexam.org तथा mdsuexam.net का निरन्तर अवलोकन करें। इसके अतिरिक्त कार्यालय समय में प्रातः 9 बजे से रात 8 बजे के बीच हैल्प लाइन नम्बर 9460713224 एवं 9587616952 तथा email: helpdesk@mdsuexam.org पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *