आजमगढ़ में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर साहिल उपाध्याय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि नौकरी दिलाने के नाम पर साहिल उपाध्याय ने 15 लाख रुपए की मांग की थी जिसमें से 1230000 दिया गया। जिसका स्टेटमेंट भी दिया गया है। आरोपी ने कभी पुलिस वेरिफिकेशन के नाम पर तो कभी डॉक्यूमेंट सत्यापन के नाम पर पैसा लेता रहा। इसके साथ ही फर्जी नियुक्ति पत्र देकर भाग गया फोन करने पर फोन नहीं उठाता है। अगर कभी फोन उठा भी लिया तो पैसा ना देने की धमकी देता है। आरोपी अपने आप को आरटीआई एक्टिविस्ट और केंद्रीय लोग शिकायत जांच संस्थान का पूर्वांचल का अध्यक्ष बताता है। बाउंस हो गए दिए गए चेक
आरोपी ने पीड़ित को यह भी बताया था कि यदि नौकरी नहीं मिली तो मैं चेक के माध्यम से पैसा दे दूंगा। और जो चेक दिए गए थे वह सारे चेक बाउंस हो गए। पीड़ित का कहना है कि जो पैसा दिया गया था वह महिलाओं के जेवर और गहने बेच कर दिया गया था। ऐसे में हम लोगों के सामने संकट आ गया है। आरोपी मां बहन की गालियां भी दे रहा है। वहीं पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
Source link