जबलपुर में अप्रैल के तीसरे सप्ताह में गर्मी का असर तेज हो गया है। शनिवार देर रात न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रविवार को दिनभर तेज धूप और गर्म हवाएं चलने की संभावना है। दोपहर के समय लू जैसी स्थिति बन सकती है, जिससे गर्मी का प्रभाव और बढ़ेगा। रात में हल्की राहत, उमस में कमी शनिवार रात हल्की हवा चलने से उमस में कुछ कमी आई। इसके बावजूद गर्मी का असर बना रहा और तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 20 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इस दिन अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 21-22 अप्रैल को बारिश और आंधी के संकेत 21 अप्रैल को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 22 अप्रैल को आंधी और बादलों के साथ बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट संभव है। प्री-मानसून गतिविधियां हो रहीं सक्रिय मध्य भारत के कुछ हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं। इसके चलते आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच धूप से बचने की सलाह दी है। साथ ही पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।
Source link