नवादा में मर्डर का आरोपी गिरफ्तार:जमीन विवाद में हुई हत्या का खुलासा, हथियार भी बरामद




नवादा पुलिस ने एक हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जमीन और घरेलू विवाद के चलते हुई हत्या के खुलासे के बाद हुई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद किया है। नरहट थाना क्षेत्र के बनिया बिगहा गांव में 12 मार्च 2026 को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान अनुज कुमार, पिता स्व. महावीर महतो, निवासी बनिया बिगहा के रूप में हुई। घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक की पत्नी के आवेदन पर नरहट थाना में कांड संख्या 95/26, दिनांक 12 मार्च 2026 को दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, नवादा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर और एसडीपीओ रजौली के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने 13 मार्च 2026 को तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। सूचना संकलन के बाद एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी। इसी क्रम में, 16 अप्रैल 2026 को सूचना संकलन के बाद एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गहन पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पूर्व के जमीनी और घरेलू विवाद के कारण हत्या की थी। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार हथियार (गड़ासा) भी बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पप्पू कुमार, पिता सुनील प्रसाद, निवासी बनिया बिगहा, थाना नरहट, जिला नवादा के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *