बालाघाट में पंवार समाज ने धर्मांतरण रोकने की मांग:एसपी से की शिकायत, अध्यक्ष बोले-विशेष धर्म के लोग प्रलोभन देकर धर्म बदलवा रहे हैं




बालाघाट में पंवार समाज ने धर्मांतरण के आरोपों को लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) को ज्ञापन सौंपा है। समाज का आरोप है कि एक विशेष धर्म के लोग आर्थिक रूप से कमजोर और बीमार पंवार समाज के सदस्यों को साजिश के तहत धर्मांतरण करवा रहे हैं। समाज ने एसपी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। षड्यंत्र के तहत धर्मांतरण का लगाया आरोप पंवार समाज के जिलाध्यक्ष विशाल बिसेन ने बताया कि जिले में सुनियोजित षड्यंत्र के तहत धर्मांतरण किया जा रहा है, जिसमें विशेष रूप से पंवार समाज को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया है। जांच के लिए SIT का हुआ गठन समाज ने पुलिस अधीक्षक और राज्य के पुलिस महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन में मांग की है कि इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाए। साथ ही, ऐसे लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपते समय राष्ट्रीय महासभा के महासचिव अर्पण बिसेन, जिलाध्यक्ष विशाल बिसेन, महासचिव डॉ. राजेंद्र कटरे, संरक्षक बी.एल. चौधरी और रेखचंद देशमुख सहित कई अन्य सामाजिक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *