भीलवाड़ा में क्रेन टूट कर गिरी, महिला की मौत:पति बोला- ठेकेदार की लापरवाही, बच्चों का ध्यान कौन रखेगा; मुआवजे को लेकर प्रदर्शन




भीलवाड़ा शहर में रविवार को एक अंडर कंस्ट्रक्शन साइट पर काम के दौरान क्रेन गिरने से महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मामला शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है,यहां रुक्मणि विहार में एक मकान के निर्माण कार्य के दौरान एक क्रेन अचानक टूट कर गिर गई। एक महिला श्रमिक उसकी चपेट में आ गई और मौके पर उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और समाज के लोग इकट्ठा हो गए और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की और शव रखकर प्रदर्शन शुरू किया। लोगों के इकट्ठा होने पर गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने के प्रयास शुरू किए। फिलहाल पुलिस द्वारा परिजनों को समझाइश की जा रही है। परिजनों ने चेतावनी दी की यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो शव नहीं उठाया जाएगा और प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। क्रेन गिरने से मौत स्थानीय पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत कि संतोष देवी रावत आज रविवार सुबह रोज की तरह कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने के लिए आई थी। इस दौरान काम करते समय क्रेन के नीचे गिरने से संतोष देवी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हम सब परिजन और क्षेत्रवासी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं। हम चाहते हैं कि परिवार को मुआवजा या सहायता राशि मिल जाए जिससे इनका परिवार का घर गुजारा चल सके क्योंकि महिला के दो छोटे बच्चे हैं। जब तक इन्हे मुआवजा नहीं मिलता तब तक शव नहीं उठाएंगे और यही धरने पर बैठे रहेंगे। पति बोला- हमारा ध्यान कौन रखेगा पति राम सिंह ने बताया कि मेरी पत्नी संतोष 7 साल से ठेकेदार के यहां काम कर रही है और आज ठेकेदार की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। क्रेन को सही सेट नहीं करने से यह क्रेन उसके ऊपर गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया और बाद में वो उसे वहीं छोड़कर चला गया। मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं आज उनका ध्यान कौन रखेगा हम चाहते हैं कि मुआवजा देकर मेरी पत्नी को न्याय मिले। देखें तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *