[ad_1]
मोहाली के सेक्टर-125 स्थित सन्नी एंक्लेव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव उसके घर में खून से लथपथ हालत में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो पिछले कई वर्षों से अपनी महिला मित्र के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 4 बजे जसप्रीत के साथ रहने वाली महिला मित्र ने पुलिस हेल्पलाइन पर घटना की सूचना दी। उसने बताया कि घर लौटने पर उसने अपने साथी को खून से सना हुआ मृत पाया। इसके बाद मृतक के भाई गुरदीप सिंह को भी घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फरवरी में हादसे में हुआ था बुरी तरह घायल पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जसप्रीत सिंह शराब पीने का आदी था। हाल ही में 5 फरवरी को बलौंगी क्षेत्र में एक बाइक दुर्घटना में उसके माथे पर गंभीर चोट आई थी, जिसके लिए उसे पीजीआई में इलाज करवाना पड़ा था। पुलिस के मुताबिक, जसप्रीत के पुराने घाव से अत्यधिक खून बहने से मौत हुई है। हालांकि, इस घाव पर चोट कैसे लगी, यह अभी जांच का विषय है। घटना के समय घर में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। फॉरेंसिंक टीम ने जुटाए साक्ष्य फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। शव को सिविल अस्पताल खरड़ की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल, मृतक के परिवार ने मामले में किसी साजिश की आशंका नहीं जताई है।
[ad_2]
Source link