सरकारी कंपनी में काम का अनुभव हासिल करने वाले युवाओं के लिए एनटीपीसी (NTPC) एक शानदार अवसर लेकर आया है। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत एनटीपीसी ने 3000 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। उद्देश्य युवाओं को ऊर्जा क्षेत्र के साथ जोड़ना और उन्हें प्रमाणित कार्य अनुभव प्रदान करना है। इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए पात्रता के स्पष्ट मानक तय किए गए हैं। 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कॉलेज और यूनिवर्सिटी के फाइनल ईयर के छात्र भी पात्र हैं, लेकिन उनके पास संस्थान का NOC होना चाहिए। खाना के लिए 100 रुपए रोज मिलेगा जिनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में है या पहले से ही किसी अन्य अप्रेंटिसशिप (Apprenticeship) योजना का हिस्सा है, तो वे इसमें शामिल नहीं हो सकते हैं। एनटीपीसी की ओर से चयनित इंटर्न्स को न केवल अनुभव मिलेगा, बल्कि वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। 9000 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। 6000 रुपए एकमुश्त दी जाएगी। ड्यूटी के दौरान 100 रुपए प्रतिदिन खाने के लिए दिया जाएगा। यह प्रोग्राम 26 मई से शुरू होगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल https://pminternship.mca.gov.in पर जाकर आवेदन सकते हैं। अधिक से अधिक युवाओं को लाभ दिलाने का प्रयास है। एनटीपीसी बरौनी योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि जो भी युवा ऊर्जा क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो उनके लिए शानदार अवसर है। ‘शेप द फ्यूचर ऑफ एनर्जी’ का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यह सर्टिफाइड इंटर्नशिप उनके सीवी (CV) को मजबूत बनाने का बेहतरीन माध्यम साबित हो सकती है
Source link