जयपुर में शराब दुकान के बाहर विवाद:स्कॉर्पियों के तोड़े शीशे, स्कूटी को लगाई आग




जयपुर में रविवार देर रात शराब की दुकान के सामने विवाद हो गया। आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियों के शीशे तोड़ने के साथ एक स्कूटी को आग लगा दी। महेश नगर थाना पुलिस ने मामले में उपद्रव मचाने वाले दर्जनभर लोगों को राउंडअप किया है। पुलिस ने बताया- महेश नगर में केके फैक्ट्री के पास शराब की एक शॉप के बाहर रात करीब 10:30 बजे घटना हुई। पास ही रहने वाले स्थानीय लोगों ने शराब दुकान को लेकर विरोध किया। विरोध के चलते वहां से निकलने वाले वाहनों पर हमला कर दिया। एक स्कॉर्पियों के शीशे तोड़ने के साथ ही एक स्कूटी को आग लगा दी। महेश नगर थाना पुलिस झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने आग पर स्कूटी में लगी आग पर काबू पाया। मामले की जानकारी लेते हुए पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियों को भी साइड हटवाया। पुलिस ने मामले में उपद्रव मचाने वाले दर्जनभर लोगों को राउंडअप किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *